#हरदोई: टड़ियावां- गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस#
#हरदोई: टड़ियावां- गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस#
#हरदोई: टड़ियावां- गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस#
#हरदोई: टड़ियावां- सोमवार को बाल दिवस के अवसर पर विकास खंड टड़ियावां स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में विभिन्न बाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यापकों ने बच्चों एवं अध्यापकडों के बीच मधुर संबंध बने रहे इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चो को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी।आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पर छात्रा सपना, द्वितीय पर कशिश एवं तृतीय पर अंतिमा रही, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम में जोया,द्वितीय पर सुरभी,तृतीय स्थान पर लवी गुप्ता रही। जल संरक्षण विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सृष्टि,द्वितीय पर महक एवं तृतीय अंजना ने स्थान पाया, इस प्रकार अन्य म्यूजिकल चेयर सर्कल गेम प्रोग्रेस, मेहंदी प्रतियोगिता, टीचिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधिका नीतू सिंह ने बच्चों को बड़े होकर आगे अध्यापक व अन्य उच्च स्तर पर अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा बच्चे अध्यापक बनकर भारत देश के अच्छे नागरिक बनकर देश की पहचान बने ताकि देश को विकसित करने में अपना योगदान दे सके#
#इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश श्रीवास्तव, मनोज यादव, आनंद प्रकाश कोर्डिनेटर, अंकिता अग्निहोत्री,प्रज्ञा सिंह, किरण, रीतिका श्रीवास्तव, विशाल पाल आदि अध्यापकों के साथ स्कूल के बच्चे मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments