#हरदोई:- धूमधाम से कराया गया तुलसी- शालिग्राम विवाह#
#हरदोई:- धूमधाम से कराया गया तुलसी- शालिग्राम विवाह#
#हरदोई: तुलसी जी और शालिग्राम जी भगवान का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया, श्री राधाकृष्ण समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, शुक्रवार सुबह भगवान शालिग्राम की बारात ओवर ब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर से अरुणा पार्क कैनाल रोड होते हुए कोयल बाग कॉलोनी होते हुए जिंदपीर चौराहा पहुंची,जहां बारातियों को जल पान कराया गया,उसके बाद रेलवे गंज में राधा कृष्ण मंदिर में बारातियों का स्वागत हुआ, बारात लोहा मंडी होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां तुलसी जी और शालिग्राम जी का विवाह सम्पन्न कराया गया, भांवर कराई गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृंदावन से आए स्वामी प्रेमदास जी महाराज रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज गुप्ता ने की। इस मौके पर पिंकी गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, संगीता गुप्ता, दिव्यांशु शर्मा, वंदना गुप्ता, पूजा गुप्ता, उषा शर्मा, राजकुमार, संजीव गुप्ता ,मुन्नालाल,अमित गुप्ता, गौरव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments