#हरदोई: बिलग्राम- कार्तिक पूर्णिमा-राजघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी#
#हरदोई: बिलग्राम- कार्तिक पूर्णिमा-राजघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी#
#हरदोई: बिलग्राम- पौराणिक राजघाट गंगा के तट का नजारा सोमवार की शाम को देखते बन रहा था हजारों की संख्या मे मोटरसाईिकल,गाड़ियां मेले में पहुंच गईं। करीब 5 किलोमीटर की दायरे मे लगे मेले भर में पैर रखने की जगह नही थी। फिर भी जोश ऐसा दिख रहा था लोग सोमवार रात को ही अपने परिवार के लोगों को लेकर गंगा तटपर रजाई बिस्तर लेकर पहुच गए। पहले तो रात मे लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया और मंगलवार सुबह तीन बजे से ही गंगा मे डुबकी लगाने का सिलसिला शुरु हो गया। जो देर शाम तक चलता रहा। देर शाम गंगा की महाआरती हुई उसमे भी बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओ ने शिरकत की सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार की सुबह तक आने जाने वाले का तांता लगा रहा। मेला क्षेत्र की हर राह पर खुद एसडीएम राहुल कश्यप विश्कर्मा, सीओ सत्येन्द्र सिंह,बिलग्राम कोतवाल फूल सिंह ने घूम घूम कर जायजा लेते रहे कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान पर बिलग्राम के राजघाट पर जन सैलाब उमड़ा।पूरा गंगा का तट हर हर गंगे के जयघोष से गूंज उठा।घाटों परश्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हरदोई कानपुर मार्ग ,हरदोई कन्नौज मार्ग तथा पौराणिक राजघाट जाने वाले मार्गो पर वाहनों का तांता लगा रहा है वही जिला प्रशासन शांतिपूर्ण व सुरक्षित स्नान के लिए काफी मशक्कत करता दिखाई दिया जगह जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई थानों की पुलिस बल मेले में व्यवस्था के लिए लगाई गई।खुफिया पुलिस सहित पुलिस की तमाम यूनिट मेला क्षेत्र में भ्रमण करती रही किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड व स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी इंतजाम मेला स्थल के आसपास किया गया है प्रशासन की तरफ से खोया पाया पंडाल लगाया गया जिससे बिछडे लोगो उनके अपनो से मिलाया जाए पौराणिक राजघाट पर प्रशासन की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली पर रोक लगने से इस बार कोई भी अप्रिय घटना घटित नही हुई श्रध्दालुओं ने जिम्मेदारी समझ कर अपने वाहन व बस मोटसाइकिल अपने वाहनों से आना ज्यादा पंसद किया। प्रशासन की मुस्तेदी से कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments