Breaking News

#हरदोई:- राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने किया किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन#


#हरदोई:- राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने किया किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन#

#हरदोई: कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत  किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड सभागार टोडरपुर में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा कृषि प्रदर्शनी में लगाई गई विभिन्न विभागों, संस्थाओं तथा प्रतिष्ठानों की स्टॉलों का अवलोकन किया गया।मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अन्तर्गत राई सरसों तथा मसूर के निःशुल्क बीज मिनीकिटों का वितरण क्षेत्रीय कृषकों को व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तथा पी.एम. कुसुम योजना के अन्तर्गत सोलर पम्प स्थापना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया#

#कृषक गोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।उप कृषि निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागी अधिकारियों, क्षेत्रीय कार्मिकों, मीडिया बन्धुओं एवं किसान भाईयों का स्वागत करते हुये कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसान भाई को समृद्धशाली होना जरूरी है। सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति और समृद्धि के लिये संकल्पबद्ध है।प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कृषकों के लिये उपयोगी योजनायें क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है जिनका लाभ उठाकर किसान भाई अपनी खेती में लागत को कम और कृषि उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। मा० प्रधानमंत्री महोदय ने सभी किसान भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत रू0 6000 की सालाना राशि देकर सम्मानित करने का कार्य किया है।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति कराई जाती है। पी०एम०कुसुम योजनान्तर्गत 60 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न क्षमताओं के सोलर पम्प की स्थापना कराई जा रही है।किसान भाइयों को उन्नतशील बीज एवं खेती को सुलभ बनाने के लिए कृषि यंत्र दिये जा रहे है।कहा किसान भाई कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बतलाई गई विधियों से खेती के साथ पशुपालन भी जरूर करें नवीनतम तकनीकी अपनायें पराली को खेतों में ही सड़ाकर उसका उर्वरक के रूप में प्रयोग करते हुये खेतों की मृदा का स्वास्थ्य तथा पर्यावरण व जनमानस के स्वास्थ्य संवर्धन में अपना बहुमूल्य योगदान दें#

#इसी प्रकार किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन विकास खण्ड शाहाबाद के ब्लाक परिसर में भी राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया जिसमें कृषकों को निःशुल्क राई सरसों एवं मसूर के बीज मिनीकिटों का वितरण किया गया।इस अवसर पर मोना सिंह फार्म प्रोड्यूसर कम्पनी, विकास खण्ड शाहाबाद के निदेशक सुरेन्द्रवीर विक्रम सिंह को फार्म मशीनरी बैंक स्थापना के अन्तर्गत ट्रेक्टर की चाबी मंत्री  द्वारा दी गयी#

#इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शाहाबाद त्रिपुरेश मिश्रा, उप कृषि निदेशक डा० नन्द किशोर, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी शाहाबाद, डा0 सुरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना डा० आर०डी० तिवारी, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, डी0के0 श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी मनवीर सिंह, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) जयराम सिंह तथा कृषि विभाग व अन्य सम्बद्ध विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments