#हरदोई:- आदर्श रामलीला कमेटी, नस्योली गोपाल (मुगलापुर) द्वारा चल रहे रामलीला के सातवें दिन सूर्पनखा की नाक छेदन से हुआ#
#हरदोई:- आदर्श रामलीला कमेटी, नस्योली गोपाल (मुगलापुर) द्वारा चल रहे रामलीला के सातवें दिन सूर्पनखा की नाक छेदन से हुआ#
#हरदोई: सूर्पनखा नासिका छेदन से पूर्व राम लक्ष्मण को रिझाने आई सूर्पनखा ने उनको रिझाने के लिए आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। बार बार राम और लक्ष्मण को शादी को प्रस्ताव और अपनी सुंदरता की बात सूर्पनखा कर रही थी, तब लक्ष्मण ने सूर्पनखा की नाक काट दी। नाक काटने के उपरांत वह अपने भाई खर दूषण त्रिशिरा के पहुँची और उनको सारी व्यथा बताकर मदद की गुहार की वह सब मदद के लिए जाते है जिन्हें प्रभु राम ने अपनी मोहनी शक्ति द्वारा आपस मे ही लड़ाकर समाप्त करा दिया। इसके बाद वह रावण के पास जाती है और सारा वृतांत वह रावण को बताती है। उसका वृतांत सुन चिंतित होता और बदला लेने के लिए मारीच के पास जाता है। मारीच से जब वह मदद मांगता है तो वह उसे समझाने लगता है उसके वचनों को सुनकर रावण क्रोधित हो कर मारीच का वध करने की धमकी देता है तब वह हिरन बनने के लिए तैयार हो जाता है। जिसे देखकर सीता जी मोहित हो जाती है राम जी से उसकी मृगछाला लाने के लिए विनती करती है।मायावी मारीच के बाण पड़ते ही वह लक्षमण को मदद के लिए आवाज देता है जिसे सुनकर सीता जी चिंतत हो उठती है तब लक्ष्मण को मदद के लिए भेजती है। उनके जाते ही रावण भिखारी का भेष रख कुटिया के पास जाता है और सीता माता से भिक्षा माँगता सीता जी जैसे ही उसकी अनुनय विनय सुनकर कुटिया के बाहर आती हैं। तब वह मायावी रावण अपने भेष में आकर सीता का हरण करके लंका में ले जाता है। रास्ते मे उसे गीधराज जटायु उसको समझाता और रोकता है तो वह उसका भी वध करके लंका की ओर चल देता है। उधर राम जी जब कुटिया में वापस आते है तो वहाँ वह सीता को नही पाते है तो वह व्याकुल हो कर सीता को खोजने लगते है। जब वह नही मिली तो राम विलाप करते हुए आगे बढ़ते है जहाँ उन्हें जटायु मिलता है और पूरी बात बताता है। रामलीला में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा, राज्यमंत्री आदरणीया रजनी तिवारी जी ने पहुँच कर उपस्थित दर्शकों व कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ने कहा कि नस्योली गोपाल जैसी छोटी सी जगह में राम, रावण लक्षमण व सीता सहित कई पात्रों का अभिनय युवा कलाकारों द्वारा किया जा रहा है जो अत्यंत सरहनीय है। सभी लोगों को रामलीला से सत्य के मार्ग में चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका स्वागत कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया। उनके साथ पधारे विकाश खण्ड़ शाहाबाद के ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, बरखेरा ग्राम सभा के प्रधान चन्द्र प्रकाश सिंह, पुतन्ने, सकरौली के प्रधान विश्वनाथ पाठक, मचले नस्योली ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। श्री रामलीला में सीता हरण प्रसंग को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शको ने कलाकरों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्सहवर्धन किया। रामलीला में अध्यक्ष महेश्वर सिंह, मेला प्रबन्धक अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, डॉ विनोद सिंह, दिनेश सिंह भदौरिया, संजय सिंह चौहान, देवेश कश्यप BDC, सुधीर सिंह चौहान, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...


No comments