Breaking News

#हरदोई: मल्लावां- भगवान राम और लक्ष्मण ने यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों का किया संहार#

#हरदोई: मल्लावां- भगवान राम और लक्ष्मण ने यज्ञ में बाधा डालने वाले राक्षसों का किया संहार#

#हरदोई: मल्लावां- श्री बजरंगबली रामलीला समिति चौहट्टा मोहिउद्दीनपुर के तत्वाधान में 39वें वर्ष के रामलीला कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर मुनियाचना व ताड़का वध की लीला का सुंदर मंचन श्री सूर्य रत्न कला मंच गौरी भगवंतपुर चौबेपुर कानपुर के कलाकारों द्वारा किया गया#

#कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर ऋषि विश्वामित्र द्वारा कराए जा रहे यज्ञ को जब राक्षसों द्वारा विघ्न डालकर रोकने का प्रयास किया जाता है तो उन राक्षसों के संघार करने के लिए ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ के महल में पहुंचकर उनसे भगवान राम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में भेजने की बात कहते हैं जिस पर रोते हुए राजा दशरथ अपने दोनों राजकुमारों को उनके साथ भेज देते हैं ताकि ऋषि द्वारा कराए जा रहे यज्ञ पूर्ण हो सके। ऐसे में भगवान राम और लक्ष्मण यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों का संहार करते हैं। उसके पश्चात ताड़का वध की लीला का भी मंचन किया गया।भगवान राम ताड़का का वध करते हैं। ताड़का का वध होते ही पंडाल में बैठे श्रोता जय श्रीराम का उद्घोष करने लगते हैं। इस मौके पर समिति के महामंत्री अनुराग मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल मिश्रा, प्रेम शील पांडेय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा,सन्तोष मिश्र, गौरव मिश्रा संरक्षक रविशंकर दीक्षित, सुधीर मिश्रा, नरेश वर्मा, श्याम सिंह यादव, डॉ अवधेश कुमार, नत्थू आर्य, अखिलेश मिश्रा, शिव कुमार प्रजापति सहित समस्त लोग मौजूद रहे#

 खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments