Breaking News

#रिपोर्टर- शिखर त्रिपाठी की // हरदोई:- जनपद न्यायाधीश ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक#


#रिपोर्टर- शिखर त्रिपाठी की // हरदोई:- जनपद न्यायाधीश ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक#

#हरदोई : मंगलवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा दिनाँक 12 नवंबर 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी/नोडल अधिकारी को विभिन्न न्यायालयों द्वारा लोक अदालत के सम्बंध में जारी नोटिसों/सम्मनों का तामीला अधिक से अधिक संख्या में कराए जाने के संबंध में भी दिशा -निर्देश दिए गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी अच्छे लाल सरोज तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई न्यायाधीश सत्येन्द्र सिंह वर्मा, अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम बाबू प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह, तथा सिटी मजिस्ट्रेट सदानंद गुप्ता मौजूद रहे#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments