Breaking News

#हरदोई:- फसल अवशेष प्रबन्धन गिरते मृदा स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अति आवश्यक/ रंजीत सिंह#


#हरदोई:- फसल अवशेष प्रबन्धन गिरते मृदा स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अति आवश्यक/ रंजीत सिंह#

#हरदोई: प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र मुकेश सिंह ने बताया कि गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र प्रथम द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया#

हरदोई: कृषि विज्ञान केन्द्र में ग्राम सभा गंगोली एवं ग्राम सभा रामपुर जटीली के 25-25 कृषकों को दो सत्रों में कृषक प्रशिक्षण दिया गया।मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गंगौली रंजीत सिंह ने कहा कि फसल अवशेष प्रबन्धन गिरते मृदा स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अति आवश्यक है।कृषक भाइयों को इस समय धान की पराली तथा गन्ने की पाती आदि को काटकर भूमि में मिलाकर मृदा स्वास्थ्य को सुधारें।केन्द्र प्रभारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि फसल अवशेष प्रबन्धन मृदा स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अति आवश्यक है। उन्होने बताया कि 01 प्रतिशत से अधिक जीवांश कार्बन भूमि में उपलब्ध कराने के लिए फसलों के अवशेष भूमि में मिलाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष प्रबन्धन से फसलों की लागत भी घटती है व जैविक खेती को बढ़ावा मिलता है। केन्द्र के वैज्ञानिक ने कहा कि उचित जलधारण क्षमता तथा वायु संचार एवं पर्यावरण प्रबन्धन हेतु फसल अवशेषों को जमीन में मिलाना अति आवश्यक है।केन्द्र के वैज्ञानिक डा० सी०पी०एन० गौतम ने बताया कि टिकाऊ खेती के लिए आज फसल अवशेष प्रबन्धन कृषि की आवश्यकता है। ठहर चुके कृषि उत्पादन एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए फसल अवशेष प्रबन्धन जरूरी है।इस अवसर पर ग्राम गंगौली व ग्राम रामपुर जटौली विकास खण्ड बावन के दोनों सत्रों में 50 से अधिक कृषकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। केन्द्र के वैज्ञानिक डा० सी०पी०एन० गौतम ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया#

खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments