#उरई: जालौन- पेड़ कटान को लेकर दबंगों ने मिलकर खेत पर जमकर पीटा, बाद में घर से महिलाओं सहित खींच कर की मारपीट में आई गंभीर चोटें, दबंगों के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने नहीं की कार्यवाही#
#उरई: जालौन- पेड़ कटान को लेकर दबंगों ने मिलकर खेत पर जमकर पीटा, बाद में घर से महिलाओं सहित खींच कर की मारपीट में आई गंभीर चोटें, दबंगों के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने नहीं की कार्यवाही#
#उरई: जालौन- माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम सुलतानपुरा में पेड़ की कटान को लेकर पीड़ित पक्ष ने जब दबंगों का विरोध किया तो दबंगों ने मिलकर खेत पर ही मारपीट कर डाली जब दबंगों का इतने में गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पीड़ित के घर जा धमके और महिलाओं सहित लोगों को खींच कर मारपीट कर डाली जिससे पीड़ित लोगों को गंभीर चोटें भी आई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाना माधौगढ़ पहुंच कर लिखित तहरीर दी इसके बाद पुलिस कार्यवाही नहीं की गयी। जिसकी बजह से दबंगों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे है।मिली जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुरा के रहने वाले दबंग अजय राज पुत्र दृगपाल सिंह, जगदेव सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह, छोटू (सहदेव सिंह) पुत्र रामप्रताप सिंह, राघव पुत्र मानसिंह ने राजवीर सिंह पुत्र मुन्ना (जितेन्द्र प्रताप सिंह) के खेत में पेड़ काट कर डाल दिया था जिससे उनकी खेत में खड़ी फसल नष्ट हो गयी थी। मना करने पर उक्त दबंगों ने राजवीर, गजेन्द्र सिंह व मुन्ना सिंह के साथ पहले खेत पर मारपीट की बाद में पीड़ित के घर पहुंच कर महिलाओं सहित परिजनों बाहर खींच कर मारपीट कर डाली जिससे उक्त लोगों के शरीर में गंभीर चोटें भी आयी है। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचिना थाना पुलिस को लिखित रूप से देने के बाद भी तीन दिन गुजर जाने पर पुलिस द्वारा दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीड़ित अपना मेडिकल करवाने के लिए थाना पुलिस और अस्पताल के चक्कर काटते हुए नजर आ रहे है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि थाना पुलिस दबंग लोगों के पक्ष में मदद कर रही है। यहीं बजह है कि पीड़ित पक्ष को थाना पुलिस से मदद नहीं मिल पा रही है#
रिपोर्टर- गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments