#हरदोई:- माता पिता की सेवा करने से ही होगा जीवन सार्थक/ जेलर संजय कुमार सिंह/ 125 बुजुर्ग महिला व पुरुषों को किए गए कंबल वितरित#
#हरदोई:- माता पिता की सेवा करने से ही होगा जीवन सार्थक/ जेलर संजय कुमार सिंह/ 125 बुजुर्ग महिला व पुरुषों को किए गए कंबल वितरित#
#हरदोई: श्री गोविंद वृद्ध जन सेवा समिति एवं गौ विज्ञान समिति की ओर से रविवार को शहर के शहीद उद्यान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेलर संजय कुमार सिंह ने बुजुर्गों को कंबल वितरित किए, उन्होंने कहा कि सभी को अपने माता- पिता की सेवा करनी चाहिए, उसी से हम सबका जीवन सार्थक होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमावती ने बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किए, उन्होंने संस्था का हौसला बढ़ाया, उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि सभी संस्था के पदाधिकारी बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के भूमि की व्यवस्था की जाए जिससे अपना कार्यालय एवं अन्य व्यवस्था बना सके, उन्होंने शीघ्र ही संस्था भूमि देने का वचन दिया, नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी डॉ चित्रा मिश्रा ने समिति के द्वारा किए जा रहे कंबल वितरण के दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने कहा कि सर्दी में बुजुर्गों को कंबल से काफी राहत मिलेगी, संस्था के द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही पुण्य का कार्य है। संस्था के उप प्रबंधक सोनू गुप्ता ने बताया कि समिति की ओर से 125 बुज़ुर्ग महिलाओं व पुरुषों को कंबल वितरित किए गए, इस मौके पर पतंजलि के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह, समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, संरक्षक अशोक गुप्ता, प्रबंधक श्रवण कुमार गुप्ता, महिला अध्यक्ष विनीता पांडे, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अनीता मिश्रा, सुमन, नीलम गुप्ता, रमेश चंद्र, शिवम, रितेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे#
रिपोर्टर: रामप्रकाश त्रिपाठी- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments