#उरई:- जालौन- जनाधिकार पार्टी राष्ट्रीय बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन 24 को#
#उरई:- जालौन- जनाधिकार पार्टी राष्ट्रीय बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन 24 को#
#उरई: जालौन- जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन 24 दिसंबर शनिवार को जनपद में होगा#
#उक्त बात की जानकारी देते हुए जनाधिकार पार्टी के झांसी मंडल प्रभारी मूलशरण कुशवाहा एवं बृजमोहन कुशवाहा ने बताया कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का जनपद जालौन आगमन पर जनसंपर्क अभियान 24 दिसंबर दिन शनिवार को होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जीशान कुरैशी जिला अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी के आवास अदल सराय कालपी प्रातः 11 बजे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक की जायेगी तथा राजेंद्र सिंह पाल जिला उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी पुलिस लाइन के सामने बघौरा उरई में दोपहर 01 बजे बैठक आयोजित की जायेगी। इसके उपरांत ब्रजधाम (सुरेश चंद्र राठौर जिला प्रभारी) चुंगी नंबर 4 औरैया रोड जालौन समय 3 बजे शाम को बैठक की जायेगी।उन्होंने बताया कि अनिरुद्ध सिंह कुशवाहा जिला सलाहकार जन अधिकार पार्टी के ग्राम लौना में शाम 5 बजे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान में शामिल होने की अपील की है#
रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments