Breaking News

#हरदोई:- नारी को शिक्षित करते है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं/ सुशील कुमार सिंह#

#हरदोई:- नारी को शिक्षित करते है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं/ सुशील कुमार सिंह#

#हरदोई: राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के तहत 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक प्रचार- प्रसार एवं विभिन्न कार्यक्रम कराये जा रहे है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय जेण्डर अभियान की कार्य योजना के अनुपालन में जनपद में विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहें है। जिसमें महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किये जाने पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि यदि एक पुरुष को शिक्षित किया तो केवल वही पुरुष ही शिक्षित होता है जबकि यदि किसी नारी को शिक्षित करते है तो दो परिवारों की पीढ़ी को शिक्षित करते हैं महिलाओं के विरूद हिंसा तथा भेदभाव उन्मूलन के विषय में जागरूकता बढाने, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 एवं सरकार द्वारा विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर 1090, 1098, 181, 112 चलाए गए हैं।जिस पर काल कर सुरक्षा, मांगी जा सकती है। कहा अभियान में अब तक आशाबहुओं के साथ गोष्ठी का आयोजन, महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत हस्ताक्षर अभियान आदि के माध्यम से अब तक लगभग 2316 लोगो को जागरूक किया जा चुका है। इस अभियान को चलाने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं/ महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन बनाने और सुरक्षित प्रवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्मसुरक्षा की कला को विकसित करने हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसकर साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा पति की मृत्योपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, निराश्रित महिला पुनर्विवाह दम्पत्ति पुरस्कार, निराश्रित महिला, पुत्री की शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/ सामान्य एवं सखी वन स्टॉप सेंटर योजनाओं का लाभ उठाने हेतु जनमानस से अपील की गयी#

रिपोर्टर: रामप्रकाश त्रिपाठी- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

 

No comments