Breaking News

#उरई:- जालौन- ग्राम पंचायत इमिलिया ‘बाल मैत्री’ गांव के रुप में होगा विकसित, महिला, बुजुर्ग और बच्चोको ध्यान में रखकर कराए जाएंगे काम#


#उरई:- जालौन- ग्राम पंचायत इमिलिया ‘बाल मैत्री’ गांव के रुप में होगा विकसित, महिला, बुजुर्ग और बच्चोको ध्यान में रखकर कराए जाएंगे काम#

#उरई: जालौन- डकोर ब्लाक की ग्राम पंचायत इमिलिया को‘ बाल मैत्री’ गांवके रुप में विकसित किया जाएगा। यहां महिला और बच्चों के सर्वांगीण विकास केलिए काम किया जाएगा। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षा विभाग केअधिकारी, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर उनका सहयोग लिया जाएगा। उनके विभाग से जुड़े कर्मियों के सहयोग से गांव में महिला, बच्चों और बुजुर्गों के लिए ऐसे काम किए जाएंगे जो मॉडल के रुप में जाने जाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन बताते है कि जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने इमिलिया गांव को बालमैत्री गांव के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। बाल मैत्री गांव होता है, जहां नियमित ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैऔर बच्चों व महिलाओं से संबंधित समस्त बिंदुओं पर उक्त समिति में समीक्षा की जाती है। इस समिति का प्रमुख गांव का प्रधान होता है। जबकि सदस्य सचिव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होती है। इसके सदस्य के रुप में आशा, एएनएम, प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक के साथ इसी गांव के दो बच्चे नामित किए जाते हैं। जिसका एक रजिस्टर भी बनाया जाता है। हर बैठक की कार्यवृत्ति अंकित की जातीहै और समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य होता है।इस समिति का काम बच्चों के विकास के लिए जरूरी चीजों की सतत निगरानी करना होता है। साथ ही समय समय पर बच्चों को बैठाकर उनकी राय जानते हुए उनकी रुचि केअनुकूल गांव के विकास में उनके योगदान पर भी मंथन किया जाता है।उन्होने बताया कि बाल संरक्षण समिति के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है किवह नियमित अंतराल पर बैठकों का आयोजन करें। इसमें सफाई कर्मचारी को भी बुलाया जाए।आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल परिसर के आसपास की नियमित सफाई व पौधरोपण पर भी ध्यान दिया जाए ताकि गांव का पर्यावरण संतुलित हो और बच्चों को उन पौधों के माध्यम से उनकी उपयोगिता बताई जा सके#

रिपोर्टर: गोविन्द सिंह दाऊ- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments