Breaking News

#उरई:- जालौन- हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांंग्रेस की बैठक 22 को/ दीपांशु समाधियां#


#उरई:- जालौन- हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर कांंग्रेस की बैठक 22 को/ दीपांशु समाधियां#

#उरई: जालौन- 26 जनवरी से शुभारंभ होगा हाथ से हाथ जोडों यात्रा का, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़के एवं प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के निर्देशन पर जिला, शहर कांग्रेस कमेटी उरई, जालौन के तत्वाधान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा जो कि 26 जनवरी से प्रारंभ होने जा रही है। जिसकी तैयारियों एवं रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से बैठक 22 जनवरी दिन रविवार समय 11:00  प्रांतीय  अध्यक्ष अनिल यादव एवं प्रदेश महासचिव एवं जालौन प्रभारी राहुल रिछारिया, प्रदेश सचिव जे. पी. पाल प्रभारी उरई- जालौन जिला कांंग्रेस कार्यालय रामनगर शहीद भवन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। उक्त बात की जानकारी देते हुए जिला कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपांशु समाधियां ने बताया कि 26 जनवरी से शुरु होने वाली हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा को हर संभव सफल बनाने के लिए 22 जनवरी को बैठक कर यात्रा को सफलता के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। शहर कांग्रेस कमेटी उरई के समस्त पदाधिकारी गण ब्लॉक/ वार्ड/ नगर/ तहसील/ एवं सभी विभागों के अध्यक्ष पूर्व सांसद/ विधायक पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी का युवक कांग्रेस/ महिला कांग्रेस/ सेवादल/ एन, एस, यू, आई/ के अध्यक्ष गण विधि प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग सूचना का अधिकार प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ एवं सभी विभागों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं  सभी वार्ड/ ब्लॉक/ बूथ/ अध्यक्ष गण दिनांक 22 तारीख को प्रातः 11:00 बजे स्थान कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन रामनगर उरई में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी की बैठक में सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य होगी#

No comments