Breaking News

#हरदोई:- टडियावा- शक्ति स्वरूपा जगदंबा ही समस्त चर अचर की स्वामिनी हैं/ अवधेश शरण शुक्ल#


#हरदोई:- टडियावा- शक्ति स्वरूपा जगदंबा ही समस्त चर अचर की स्वामिनी हैं/ अवधेश शरण शुक्ल#

#हरदोई: टडियावा- ग्राम पंचायत सिकरोहरी में आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय राज सिंह चंदेल के सौजन्य से चल रहे शतचंडी महायज्ञ में छठे दिवस की कथा सुनाते हुए कथा व्यास अवधेश शरण शुक्ल ने भगवती की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि शक्ति स्वरूपा भगवती ही समस्त चर अचर की स्वामिनी है। सब कुछ उन्हीं से प्राप्त और उन्हीं में विलीन हो जाता है। बताया कि जब जब धरा पर आसुरी शक्तियां प्रबल होती हैं। समस्त देव कमजोर पड़ते हैं। तब तब देवताओं व धर्म की रक्षार्थ आसुरी शक्तियों का दमन करने के लिए शक्ति स्वरूपा भगवती जगदंबा प्रकट होकर दानवों का संहार करती हैं। व्यास जी ने बताया कि संसार की रचना गुण दोष युक्त है। कभी- कभी अधर्म प्रबल होता है तो कभी धर्म परंतु देवी शक्ति सदैव धर्म की रक्षा करती हैं। व्यास जी ने कहा की भगवती की महिमा अनंत है। महिषासुर नामक दैत्य का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि तपस्या द्वारा महिषासुर ने ब्रह्मा से अवध्य होने का वर मांगा ब्रह्मा जी ने कहा कि संसार में जो जन्म लेता है उसकी मृत्यु निश्चित है। तो महिषासुर ने किसी स्त्री द्वारा मृत्यु होने का वर मांगा अंततः वरदान के प्रभाव से महिषासुर ने तीनों लोगों को वश में कर लिया। अंततः देवताओं ने अपने अपने तेज से भगवती दुर्गा को प्रकट किया।मां दुर्गा ने आतताई महिषासुर का वध किया।वहीं अपरहन बेला में कथा वाचक शैलेंद्र व संतोष ने सत्संग की महिमा सुनाई भगवती व भगवान की भिन्न-भिन्न कल्याणकारी कथाएं सुन श्रोता आनंदित हुए। इस मौके पर मोहनीश सिंह चंदेल, हृदयराज सिंह चंदेल, श्यामू सिंह, अनुज सिंह, चंद्र राज सिंह, गगन सिंह, सूरज सिंह, हिमांशु सिंह द्वारा आरती पूजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे#

No comments