Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- सरकारी पेड़ काटने पर लगाया गया पचास हजार जुर्माना#


#हरदोई:- शाहाबाद- सरकारी पेड़ काटने पर लगाया गया पचास हजार जुर्माना#

#हरदोई: शाहाबाद- वन विभाग के क्षेत्र में चिलविल और चांदनी के सरकारी पेड़ काटने पर पचास हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। व ठेकेदारों की मोटर साइकिल को सीज किया गया है।क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया की आनग पुर के पास सरकारी दो पेड़ों को काटा गया है जिसकी लकड़ी जलालाबाद भेज दी गई है। सूचना पर वनाधिकारी शाहाबाद सहित टीम मौके पर गई तो मौके पर जानआलम और राशिद दो मुलजिम को गिरफ्तार किया गया व इनकी मोटरसाइकिल को सीज किया गया।दोनो मुलजिमों ने जुर्माने की धनराशि पचास हजार रूपए जमाकर शपथपत्र देकर गलती स्वीकार की है।लकड़ी के पेशेवर ठेकेदार जुग्गन व सच्च्चन मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की का रही है। इसमें कोतवाली शाहाबाद पुलिस की भी मदद ली जा रही है#

No comments