#रायबरेली:- शराब पिलाकर दुकान का बैनामा करवाने का आरोप, कोतवाली में शिकायत, बिना कीमत दिए शराब में नशीली दवा पिलाकर दुकान का करवा लिया बैनामा#
#रायबरेली:- शराब पिलाकर दुकान का बैनामा करवाने का आरोप, कोतवाली में शिकायत, बिना कीमत दिए शराब में नशीली दवा पिलाकर दुकान का करवा लिया बैनामा#
#रायबरेली: जनपद में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही जमीनी कब्जा, फर्जी बैनामा, लूट चोरी सहित मारपीट की घटनाएं आम बात होती जा रही है जो प्रतिदिन प्रशासन की चौखट पर दस्तक देती नजर आती है। किसी को भी पुलिस प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है। कुछ ऐसे ही मामले को लेकर छिपिया मजरे इटौरा बुजुर्ग निवासी एक युवक का आरोप है कि पड़ोसी गांव निवासी कुछ लोगों ने उसे बिना कीमत दिए शराब में नशीली दवा पिलाकर उसकी दुकान का बैनामा करवा लिया। तथा जबरन दुकान पर कब्जा करना चाह रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है#
#ऊँचाहार क्षेत्र के उक्त गांव निवासी सुमन सिंह का कहना है कि वह नशे का आदी है। यह बात जानते हुए गत चार जनवरी को पड़ोसी गांव पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी एक व्यक्ति ने उसे शराब में नशीली दवा पिला दी। जिससे वह अपना होशो हवास खो बैठा। जिसके बाद उसे तहसील ले आकर लक्ष्मीगंज बाजार स्थित दुकान का बैनामा करा लिया। बदले मे उसे एक फूटी कौड़ी भी नहीं दी। गत 12 जनवरी को जब लोग उसकी दुकान में कब्जा करने पहुंचे तब उसे इस बात का पता चला। बुधवार को पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। पीड़ित को हर संभव न्याय दिलाई जाएगी#

No comments