#फर्रूखाबाद:- पेंटिग प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को डीएम ने किया सम्मानित#
#फर्रूखाबाद:- पेंटिग प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को डीएम ने किया सम्मानित#
#फर्रूखाबाद: सीपी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पेंटिग प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 42 स्कूलों के 921छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सीपी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा शगुन वर्मा प्रथम आई जिनको 5100 रुपए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि एनएकेपी की छात्रा तन्वी राजपूत द्वितीय स्थान पर एवं मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कालेज की छात्रा साबिया खातून तीसरे स्थान पर रही। विजयी तन्वी को 3100 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर तथा साबिया को 2100 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दस एक्सीलेंट बच्चो को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र व 25 अन्य सुपीरियर बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह सांसद मुकेश राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव विधायक सुशील शाक्य भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे#

No comments