Breaking News

#हरदोई:- सभासद ने किया मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन#


#हरदोई:- सभासद ने किया मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन#

#हरदोई: नूतन वर्ष के प्रथम पर्व मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज सूर्य देव के मकर रेखा पर आने पर पूर्ण आगोश में दिखे पर्व के उल्लास में जनपद हरदोई के अंतगर्त धर्मशाला रोड नटवीर पुलिया पर रविवार के दिन विशाल खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान सम्मानित अतिथि गण एवं सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व समाज सेवियो ने एक सुर में जय श्री राम का उद्गोष किया, इस दौरान सभासद संजय सिंह सिंकू वार्ड संख्या 18 ने कहा कि युवा देश की शक्ति है औऱ युवाओं की भागीदारी अच्छी है, हम सब समाजसेवी युवा तमाम जगहों पर समय समय पर बहुत से कल्याणकारी कार्य कराते रहते है। आपको बताते चले कि जनपद के धर्मशाला रोड नटवीर पुलिया के निकट सभासद संजय सिंह सिंकू ने विशाल खिचड़ी भोज के कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप जलाकर पूजन अर्चन करने के बाद अपने हाथों से कन्याओं को खिचड़ी बाँट कर कार्यक्रम की शुरूवात की। समाजसेवी सुधांशू शुक्ला ने कहा मानव सेवा सबसे बडी सेवा हैं, हर इंसान को कमजोर लोगो की मदद के लिए आगे आकर एक आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस मौके पर दीपू सिंह,अभिनव त्रिवेदी "मनु",राजन सिंह, मोनू सिंह, सतेन्द्र श्रीवास्तव, सोनू सिंह शिवेन्द्र सिंह,कपिल श्रीवास्तव, राहुल अवस्थीं, किशन सिंह,अंबुज मिश्रा, देवेश उत्तम, अमित सिंह समाजसेवी कार्यकर्ता व कई सम्मानित जन उपस्थित रहे#

No comments