Breaking News

#हरदोई:- शासन प्रशासन के निर्देशों को धता बताते हुए भूमाफियाओं द्वारा बिना नक्शा पास कराये बिना लैडयूज बदले कर रहे है धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग#


#हरदोई:- शासन प्रशासन के निर्देशों को धता बताते हुए भूमाफियाओं द्वारा बिना नक्शा पास कराये बिना लैडयूज बदले कर रहे है धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग#

#हरदोई: राजस्व ग्राम नानक गंज ग्रंट के मजरा बनियानी में गाटा संख्या 670 मि0 जिसका रकबा (सवा पाँच) बीघा से ज्यादा है जिस पर मालिकाना हक संजय गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता निवासी आवास विकास कालोनी लखनऊ हरदोई का था संजय गुप्ता ने अपने नाम की भूमि गाटा संख्या 670 मि0 को दिनांक 04-05-2022 को विजय कुमार गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता एवं अन्य के नाम (बिक्रय) रजिस्ट्री कर दी तथा दूसरा गाटा संख्या 670 मि0 है जिस पर मालिकाना हक संतोष कुमार एवं राकेश कुमार पुत्रगण नरायन निवासी बनियानी मजरा नानकगंज ग्रटं ने अपनी भूमि गाटा संख्या (670 ) अपने हिस्से की भूमि का भी मौखिक समझौता विजय कुमार गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता नि0 रेलवे गंज के साथ करके उपरोक्त दोनो गाटा संख्या 670 मि0 की अवैध प्लाटिंग कर रहे है विजय गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता सहित अन्य साथियों ने संतोष कुमार एवं राकेश कुमार की भूमि गाटा संख्या 670 मि0 का बैनामा नही कराया इस भूमि का मौखिक समझौता विजय गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता के बीच हो गया था प्लाट बिक्री के समय बैनामा संतोष एवं राकेश पुत्रगण नरायन के द्वारा ही कराये जाते थे लेकिन प्लाटिंग विजय गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता ही करते थे और इसी गाटा संख्या के बगल में एक कास्तकार की भूमि लगभग एक बीघा भी हथिया ली इस हिसाब सम्पूर्ण भूमि लगभग साढे आठ बीघा हुई इसमें भूमाफियाओं ने चारों तरफ रेडीमेड बाऊंड्रीवाल बनवा कर प्लाटिंग शुरु कर दी इस भूमि का दाखिल खारिज भी नही कराया नक्शा विभाग से नक्शा भी पास नही कराया गया और धारा 80 के तहत लैंडयूज भी नही बदलवाया इससे सरकार के राजस्व हानि भी हो रही है विजय कुमार गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता एवं उनके साथियों के द्वारा उपरोक्त भूमि का दाखिल खारिज नही कराया गया तथा बिना नक्शा पास कराये अवैध प्लाटिंग करने लगे उपरोक्त विजय कुमार गुप्ता आदि के द्वारा संजय गुप्ता की भूमि गाटा संख्या 670 मि0 रजिस्ट्री के दौरान स्टांप चोरी भी की गयी जिससे सरकार के राजस्व को भी भूमाफिया विजय कुमार गुप्ता एवं आनन्द गुप्ता आदि ने चूना लगा दिया है अतः महोदय से अनुरोध है कि उपरोक्त प्रकरण की गंभीरतापूर्वक जाँच होनी चाहिए भूमाफियाओं के विरुद्ध स्टांप चोरी बिना नक्शा पास कराये अवैध प्लाटिंग करते पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए#

No comments