#हरदोई:- बेनीगंज- सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में वटुकों को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा#
#हरदोई:- बेनीगंज- सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में वटुकों को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा#
#हरदोई: बेनीगंज- जिले की सीमा से सटे तपोभूमि नैमिशारण्य स्थिति दुर्गा शक्ति साधना केंद्र में विजय बाबा के सानिध्य में आज सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। कार्यक्रम में आचार्य पंडित श्री रामजी वैदिक व संतोष शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर वटुकों को जनेऊ धारण कराया, और उनके नियम बताए। वटुकों ने मौके पर उपस्थित अपने माता पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक आचार्य राम जी वैदिक ने बताया कि सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के आयोजन इस पावन भूमि पर पूर्व में कई वर्षों से होते रहे हैं, इसी कड़ी में आज कुल 07 वटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम उनके परिजनों की उपस्थिति में देवी देवताओं के अहवाहन के साथ तपोभूमि नैमिश में कराया गया, जिसमें 07 वटुकों को जनेऊ धारण कराकर उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन करने की शिक्षा दी। इस मौके पर आचार्य आदि केशव रामानुजदास, आचार्य मयंक त्रिपाठी, आचार्य देवेश त्रिपाठी, आचार्य अवध सहित भारी तादात में गणमान्य लोग मौजूद रहे#

No comments