Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- एएसपी पश्चिमी ने टड़ियावां थाना का किया अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण#


#हरदोई:- टड़ियावां- एएसपी पश्चिमी ने टड़ियावां थाना का किया अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण#


#हरदोई:- टड़ियावां- एएसपी पश्चिमी ने टड़ियावां थाना का किया अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण#

#हरदोई: टड़ियावां- खामियां देख पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश। शनिवार के दिन अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने थाना टड़ियावां का किया अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, इस दौरान मिली खामियों को देख थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश। आपको बता दें कि थाना टड़ियावां का आज शनिवार के दिन अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया। सर्व प्रथम ए एसपी के आने पर उप निरीक्षक कैलाश यादव व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा उनको सलामी गार्ड दी गई। इसके तत्पश्चात एएसपी श्री सिंह ने शास्त्रों, हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने एक 12 बोर बंदूक से फायर करके चेक किया, और माल रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,बिसरा रजिस्टर, गोपनीय रजिस्टर, आरक्षी बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने हेलमेट, केनसिड, बाड़ी प्रोडक्टर आदि टूटे व गंदे पाए जाने व पिस्टल चलाकर देखा तो चल नही रहा था, माल रजिस्टर आदि कई खामियां पाए जाने पर नाराजगी जताई और थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ बताया की उनके द्वारा पुनः चार दिन बाद थाना का निरीक्षण किया जाएगा, और कहा तब तक सभी खामियां दुरुस्त होनी चाहिए, लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कैलाश यादव, उप निरीक्षक शिवराज सिंह आदि समस्त पुलिस स्टॉप मौजूद रहा#

No comments