#उरई:- जालौन- विकास खंड कुठौंद के दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौपा ज्ञापन#
#उरई:- जालौन- विकास खंड कुठौंद के दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम को सौपा ज्ञापन#
#उरई: जालौन- अनावश्यक कार्य योजना को निरस्त किये जाने की मांग उठाई, विकास खंड कुठौंद के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार, पुष्पा कुशवाहा, सीमा नौरेजपुर, हेमा हदरुख, दिग्विजय सिंह ऊमरी मुस्तकिल, साधना चौथ, बलराम, प्रेमनारायण, समरसिंह, नारायणदास, किशन कुमार, शोभरन सिंह, सत्येन्द्र कुमार, रविन्द्र कुमार सहित दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंटकर बताया कि सूत्रों से पता चला है कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा पंचायतों में जन उपयोगी कार्यों के प्रस्ताव दिये गये परंतु ब्लाक प्रमुख द्वारा जन उपयोगी कार्यों को नजरंदाज करके सही एवं पूर्व निर्मित कार्यो जिसमें काम करवाये जाने की आवश्यकता भी नहीं है जिसकी कार्ययोजना जिले से पास करवा दी गयी है जो जनहित के खिलाफ तो है साथ ही शासकीय धन को मनरेगा योजना के माध्यम से बगैर कार्य किये धन हड़पने की कार्ययोजना पास करवाई गयी है जिसका सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य विरोध करते है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए मांग उठाई है कि जनहित में विकास खंड कुठौंद की मनरेगा की कार्ययोजना का विस्तार कर जन उपयोगी कार्य योजना स्वीकृत करवाई जाये#

No comments