#रायबरेली:- व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने मृत लावारिस शव को फिर से अपनाकर करवाया दाह संस्कार, चौहान गुट सदैव गरीब, बेसहारा की मदद सहित लावारिस शवों के लिए बन रहा मसीहा#
#रायबरेली:- व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने मृत लावारिस शव को फिर से अपनाकर करवाया दाह संस्कार, चौहान गुट सदैव गरीब, बेसहारा की मदद सहित लावारिस शवों के लिए बन रहा मसीहा#
#रायबरेली: चौहान गुट जहां लगातार व्यापारियों की आवाज को बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है वही अब लगातार गरीब बेसहारा असहायों की मदद के साथ लगातार लावारिस शवों को अपनाते हुए विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य जारी है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान व टीम ने एक लावारिस शव को अपनाकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार करवाते हुए सराहनीय कार्य किया जिसकी सभी ने फिर से सराहना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों के शोषण में सदैव मदद के लिए आगे रहता है, जनपद ही नहीं प्रदेश के किसी भी कोने में एक फोन के बाद चौहान गुट उनकी टीम सदैव मदद के लिए पहुंचती है। डलमऊ क्षेत्र के लावारिस शव को अपनाने के बाद फिर भदोखर थाना में मिले लावारिस शव को पुलिस ने चौहान गुट टीम को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2023 को भदोखर पुलिस एक शव को बरामद किया जब कोई उस शव का वारिस थाने नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना व्यापार मंडल चौहान गुट को दी गई। जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम को मिलते ही तत्काल प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ भदोखर पहुंचे, पुलिस ने लिखपढी के साथ शव को चौहान गुट टीम की सुपुर्दगी में सौंप दिया, चौहान को टीम के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने अपने टीम के साथ लावारिस शव को दाह संस्कार ग्रह मुंशीगंज में ले जाकर उसका विधि विधान से दाह संस्कार करवाया। श्री चौहान ने कहा कि मैं और मेरी टीम सदैव गरीब बेसहारा सहित व्यापारियों के हित में कार्य करती चली आ रही है और आगे भी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मा. अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम के सदस्यों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से शव को दाह संस्कार के बाद हम लोग इसकी सराहना करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ महिला जिलाध्यक्ष बबिता वर्मा, महामंत्री मो .उमर युवा जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शिवभोला शर्मा सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने यह जानकारी दी#
No comments