#चौहान गुट ने गरीबो में फिर बांटे कंबल व साड़ियां, खिल उठे चेहरे, सदैव गरीबों के हित में कार्य कर रहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट- उ. प्र. मीडिया प्रभारी#
#चौहान गुट ने गरीबो में फिर बांटे कंबल व साड़ियां, खिल उठे चेहरे, सदैव गरीबों के हित में कार्य कर रहा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट- उ. प्र. मीडिया प्रभारी#
#रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट लगातार गरीबों की मदद करने में आगे रहता है वहीं व्यापारी हित के लिए सदैव लड़ाई लड़ता चला रहा, इसके साथ ही चौहान गुट लगातार लावारिस लाशों को भी विधि विधान से दाह संस्कार करवा रहा है। जानकारी अनुसार एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग चौहान गुट ने छतोह ब्लाक के मखदूमपुर में गरीबों में कंबल व साड़ी वितरण का कार्य संपन्न किया। इस मौके पर उनके साथ खादी ग्राम उद्योग अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जीसी. सिंह चौहान ने कहा कि हमारा संगठन लगातार गरीबों, असहायो, गरीब, महिलाओ व निशुल्क इलाज की मदद के लिए सदैव आगे रहता है और आगे भी दिन रात मदद करता रहेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने कहा गरीब असहायों की मदद का सिलसिला जारी है, इसी क्रम में आज छतोह ब्लाक के मखदुमपुर में गरीबों में कंबल व साड़ियों का वितरण किया गया, इस बीच गरीबों के चेहरे में खुशी भी देखने को मिली। श्री सोनी ने कहा कि अगर कोई लावारिस चौहान गुट संगठन में मदद के लिए आता है तो उसके इलाज सहित डायलिसिस का भी पूरा खर्चा उठाता है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा, जिला महिला जिलाध्यक्ष बबीता वर्मा, एसके सोनी, महामंत्री मो उमर, दिनेश मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे#
ब्यूरो: एसके सोनी- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...
No comments