Breaking News

#हरदोई:- सांडी- आठ दिन बाद पुलिस ने हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार, फरवरी को हुए अतुल हत्याकांड का किया खुलासा#


#हरदोई:- सांडी- आठ दिन बाद पुलिस ने हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार, फरवरी को हुए अतुल हत्याकांड का किया खुलासा#


#हरदोई:- सांडी- आठ दिन बाद पुलिस ने हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार, फरवरी को हुए अतुल हत्याकांड का किया खुलासा#

#हरदोई:- सांडी- थाना क्षेत्र में एक फरवरी को हुए हत्याकांड में थाना पुलिस ने हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया है। ज्ञात हो थाना सांडी क्षेत्र के ग्राम सखेड़ा में सरसों के खेत में 50 वर्षीय अज्ञात का शव मिला था।जिसकी शिनाख्त धोधी निवासी अतुल दुवेदी के रूप में हुई थी। जिसमे मृतक के पिता सत्यप्रकाश द्वारा रिजवान निवासी सखेडा के विरुद्ध नामजद मुकदमा लिखाया गया था। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल पहुंचकर जल्द ही हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। उसी सापेक्ष में बुधवार को सांडी पुलिस ने हत्याभियुक्त रिजवान को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक के अवैध संबंध अभियुक्त रिजवान की पत्नी से थे।इसी द्वेषवश इस हत्या को अंजाम दिया गया है। अभियुक्त रिजवान ने मृतक अतुल को अपने खेत पर ले जाकर पहले गांजा पिलाया नशे में होने पर अतुल पर भारी पत्थर से मारा जिससे अतुल की मृत्यु हो गई। घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया था। जिसमें प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया।हत्यारोपी के विरुद्द विधिक कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया#

No comments