Breaking News

#रायबरेली:- चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने तीसरी मृत लावारिस शव को फिर से करवाया दाह संस्कार#


#रायबरेली:- चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने तीसरी मृत लावारिस शव को फिर से करवाया दाह संस्कार#

#रायबरेली: चौहान गुट सदैव गरीब, बेसहारा की मदद सहित लावारिस शवों के लिए निःशुल्क मददगार -उ.प्र. मीडिया प्रभारी एसके सोनी#

#रायबरेली: चौहान गुट जहां लगातार व्यापारियों की आवाज को बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है वही अब लगातार गरीब बेसहारा असहायों की मदद के साथ लगातार लावारिस शवों को अपनाते हुए विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य जारी है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान व टीम ने फिर तीसरे एक लावारिस शव को अपनाकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार मुंशीगंज में करवाते हुए सराहनीय कार्य किया जिसकी सभी ने फिर से सराहना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों के शोषण में सदैव मदद के लिए निःशुल्क आगे रहता है, जनपद ही नहीं प्रदेश के किसी भी कोने में एक फोन के बाद चौहान गुट उनकी टीम सदैव निःशुल्क मदद के लिए पहुंचती है। डलमऊ भदोखर क्षेत्र के लावारिस शव को अपनाने के बाद फिर शिवगढ़ थाना में नहर किनारे मिले लावारिस शव को पुलिस ने 72 घण्टे बाद चौहान गुट टीम को सौंपा दिया। जानकारी के अनुसार शिवगढ़ पुलिस एक शव नहर किनारे लावारिस बरामद किया जब 72 घण्टे तक कोई उस शव का वारिस थाने नहीं पहुंचा तो इसकी सूचना व्यापार मंडल चौहान गुट को दी गई। जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम को मिलते ही तत्काल प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शिवगढ़ पहुंचे, पुलिस ने आज#

#8 फरवरी 2023 को लिखपढी के साथ शव को चौहान गुट टीम की सुपुर्दगी में सौंप दिया, चौहान को टीम के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने अपने टीम के साथ लावारिस शव को दाह संस्कार ग्रह मुंशीगंज में ले जाकर उसका विधि विधान से दाह संस्कार करवाया। श्री चौहान ने कहा कि मैं और मेरी टीम सदैव गरीब बेसहारा सहित व्यापारियों के हित में सदैव निःशुल्क कार्य करती चली आ रही है और आगे भी लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ अवतार सिंह मोंगा, महिला जिलाध्यक्ष बबिता वर्मा, महामंत्री मो .उमर युवा जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शिवभोला शर्मा सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने यह जानकारी दी#

No comments