#हरदोई: शाहाबाद- रामनवमी शोभायात्रा 02 अप्रैल को#
#हरदोई: शाहाबाद- रामनवमी शोभायात्रा 02 अप्रैल को#
#हरदोई: शाहाबाद- विश्व हिन्दू परिषद की बैठक में संगठन विस्तार व श्री राम नवमी महोत्सव के कार्यक्रम को संपन्न करने के विषय में चर्चा हुई। श्री राम नवमी महोत्सव की शोभायात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा 02 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे निकाली जाएगी। शोभा यात्रा राम वाटिका चौक से होकर शहर के मुख्य मार्ग घंटाघर घासमंडी बस स्टैंड महुआ टोला चुंगी होते हुए निकाली जाएगी। यात्रा का नेतृत्व प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद हर्षवर्धन सिंह करेंगे। आज विश्व हिंदू परिषद की बैठक में अशोक कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, पुनीत कनौजिया नगर अध्यक्ष,अनिल लाहोरी नगर उपाध्यक्ष,नवनीत गुप्ता धर्म प्रसार प्रमुख,सोमपाल वर्मा नगर मंत्री, अंकुर सिंह ग्राम अध्यक्ष, अमित कश्यप नगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार विवेक सिंह अरविंद, राहुल राठौर, शनि गिहार बजरंग दल ,शशिकर मिश्रा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे#
No comments