Breaking News

#मुंबई:- मेरे द्वारा रचित दुर्गा स्तुति पढ़िए,पसंद आए तो अपने मित्रों को भी भेजिए। इस स्तुति में मातारानी के 108 नामों का समावेश है#


 🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️🕉️

#मुंबई:- मेरे द्वारा रचित दुर्गा स्तुति पढ़िए,पसंद आए तो अपने मित्रों को भी भेजिए। इस स्तुति में मातारानी के 108 नामों का समावेश है#

#मां दुर्गा स्तुति चिति चिता चिंता चित्रा, चंद्रघंटा चितरूपा,

चामुंडा, हे दुर्गा, चंड- मुंड की विनाशिनी ।।

सती साध्वी सत्ता सर्वविद्या सुंदरी सावित्री,

शिवदूती, सत्या, माँ, सर्वदा नवघातिनी ।।

सर्व शास्त्रमयी,सर्व असुर विनाशी,भाव्या,

सुर सुन्दरी,जलोधरी,त्रिशूल धारिणी ।।

आओ हे कराली,क्रिया,कैशोरी, कुमारी,क्रूरा,

शक्ति भक्ति दीजै कालरात्रि, ब्रह्मवादिनी ।।1#

#भव्या, भद्रकाली,भव प्रीता,भाविनी,भवानी,

हे अभेद्य विक्रमा,त्रिनेवा, भवमोचनी ।।

मधुकैट महंद्री,मातंगी,महातपा मना,

माहेश्वरी,मुक्तकेशी,भैंसासुर मर्दिनी ।।

ब्राह्मी, बुद्धि बहुला बहुलप्रेमी, बलप्रदा,

बुद्धिदात्री,नारायणी, कौमारी,कात्यायिनी ।।

विमला,वाराही,विष्णुमाया, बृद्धमाता,नित्या,

दास पै दया करो अपर्णा, विंध्यवासिनी ।।2#

#आओ घोररूपा,रत्नप्रिया, रौद्रमुखी,लक्ष्मी,

एंद्री,एक कन्या,आद्या,भाग्य को सॅंवार दो ।।

अग्निज्वाला,अहंकारा,अगौढा, अनंता,आर्या,

अनेक शस्त्रहस्ता,माँ देश का विचार दो ।।

देवमाता,दक्षकन्या,दक्ष यज्ञ नाशिनी मां,

प्रौढ़ा,ज्ञाना, युवती,हे यति: जया तार दो ।।

पाटला,प्रत्यक्षा,पिनधारिणी,माँ परीधाना,

सबके हृदय परमेश्वरी माँ प्यार दो ।।3#

#पटलावती,अनेकवर्णा, सर्वमंत्रमयी,

तू है महाबला,मां अनेक अस्त्र धारिणी ।।

सर्ववाहन वाहना,निशुंभ-शुंभ हननी,

पुनः पधारो,आज सत्यानंद स्वरूपणी ।।

शांभवि,पटांबरी,मतंग मुनि पूजिता हो,

उत्कर्षिणी,अभव्या,कलमंजीर रंजनी ।।

कर जोरे खड़े हैं "सुरेश" क्लेश देश पर,

आइके बचाओ शेरावाली,विघ्न नाशिनी ।।4#

#आप सबको  शारदीय नवरात्रि और नववर्ष पर हार्दिक शुभकामनाएं#

रिपोर्टर:- सुरेश मिश्र हास्य कवि मुंबई- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments