Breaking News

#गोण्डा:- कवयित्री व शिक्षिका अलका गुप्ता 'अलकाकृति' को "अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि सम्मान 2023 " से सम्मानित किया गया#


#गोण्डा:- कवयित्री व शिक्षिका अलका गुप्ता 'अलकाकृति' को "अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि सम्मान 2023 " से सम्मानित किया गया#

#गोण्डा: विश्व कविता दिवस पर जिले की कवयित्री व शिक्षिका अलका गुप्ता 'अलकाकृति' को "अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि सम्मान 2023 " से सम्मानित किया गया। विश्व कविता दिवस 21 मार्च के अवसर पर शान्ती फाउंडेशन गोण्डा के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर डॉक्टर विजय कुमार शाह पदमश्री महाराष्ट्र, मुख्य अतिथि उमेश यादव नेपाल से, अति विशिष्ट अतिथि विनय कुमार यादव नेपाल से, विशिष्ट अतिथि रुचिता जोशी सऊदी अरब ने सभी को विश्व कविता दिवस की बधाई देते हुए शान्ती फाउंडेशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन, गया प्रसाद आनन्द सचिव, शिव प्रसाद आनन्द संस्थापक, संजय कुमार मीडिया प्रभारी, रमेश आनन्द कोषाध्यक्ष एवं संयोजक सुनील कुमार आनन्द राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उत्तर प्रदेश ने बताया की मंच के माध्यम से 121 साहित्यकारों एवं शिक्षकों को विश्व कविता दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय काव्य शिरोमणि सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। हरदोई जिले में कार्यरत शिक्षिका व कवयित्री के रूप में पहचान बना चुकीं अलका गुप्ता 'अलकाकृति' को भी सम्मानित किया गया। नवकृति साहित्य मंच की संस्थापिका व अध्यक्षा अलका गुप्ता ने बताया कि वह साहित्यिक नाम "अलकाकृति" के नाम से साहित्यिक गतिविधियां करती हैं। यह सम्मान उन्हें साहित्यिक योगदान एवं प्रचार प्रसार के लिए प्रदान किया गया है। विश्व कविता पर उनके कई लेख भी छप चुके हैं। इस सम्मान प्राप्ति पर उन्हें सभी मित्र जनों व रिश्तेदारों से बधाइयां मिल रही है#

सम्पादक :- डीपी सिंह चौहान- खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments