#हरदोई:- पिहानी- योगी सरकार कराएगी अखंड रामायण व दुर्गा सप्तशती का पाठ, प्रशासन ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण#
#हरदोई:- पिहानी- योगी सरकार कराएगी अखंड रामायण व दुर्गा सप्तशती का पाठ, प्रशासन ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण#
#हरदोई: पिहानी- योगी सरकार नौ दिवसीय चैत्र नवरात्रि और रामनवमी पर कस्बे में भूरेश्वर महादेव मंदिर पर सरकारी खर्च पर अखंड रामायण के पाठ कराएंगी। अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ 29 मार्च की सुबह से लेकर 30 मार्च तक चलेगा। एसडीएम शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव के साथ कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी, लेखपाल आशीष कुमार ,नगर पालिका परिषद के अश्वनी वाजपेई रमाकांत सक्सेना, अरुण अग्निहोत्री, अतिरिक्त कोतवाल पीपी सिंह, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी मंदिर का निरीक्षण कर अखंड रामायण पाठ की स्थल को चयनित किया। एसडीएम शाहाबाद ने अखंड पाठ रामायण की जिम्मेदारी मंदिर के महंत हर किशोर द्विवेदी व शालू द्विवेदी को दी है।एसडीएम ने कार्यक्रम के लिए मंदिर और कलाकारों का चयन करने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान के तहत मंदिर में दुर्गा सप्तशती, देवी गान और देवी जागरण आयोजित करने को कहा है। अष्टमी और रामनवमी (29 और 30 मार्च) को प्रमुख मंदिर भूरेश्वर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाए ताकि मानवीय, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों का प्रसार किया जा सके#
No comments