Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने निभाया लावारिश शवों के पिंडदान का दायित्व#


#हरदोई:- भरखनी- समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने निभाया लावारिश शवों के पिंडदान का दायित्व#

#हरदोई: भरखनी- मिशन आत्मसंतुष्टि परिवार के मुखिया राजवर्धन सिंह राजू गुरुवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने मां गंगा के चरणों में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने लावारिस एवं निर्धन परिवारों के दिवंगत सदस्यों के अंतिम संस्कार के पश्चात पिंडदान की परम्परा पूरी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले एक दशक से लावारिश शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए शांतिपाठ भी आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि अंतिम संस्कार के बाद की जिम्मेदारी अगर पूरे विधि-विधान जैसे तर्पण, आत्मा की शांति के लिए शांतिपाठ, दिवंगत आत्मा को भोजन, पितरों को जल देने आदि की जिम्मेदारी सही से न निभाई जाए तो मृतक को अगली योनि में प्रवेश बड़ी मुश्किल से मिलता है। मिशन आत्मसंतुष्टि का अभियान लागतार जारी है। मिशन आत्मसंतुष्टि द्वारा लगातार ऐसे लावारिस एवं निर्धन परिवारों के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है संस्था के मुखिया राजवर्धन सिंह राजू स्वयं हर माह हरिद्वार जाकर तर्पण और पिंडदान की नैतिक जिम्मेदारी उठाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गुरुवार को भी शेष दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की, उनके हिस्से का पिंडदान कर आत्मा की शान्ति के लिए तर्पण किया। समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू हमेशा से जनता की सेवा करते आ रहे हैं उनके इन्हीं कार्यों के कारण जनता उन्हें सम्मान देती हैं#

No comments