Breaking News

#हरदोई: संडीला- शीतला माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब#


#हरदोई: संडीला- शीतला माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब#

#हरदोई: संडीला- क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति पीठ शीतला माता मंदिर में उमड़ा आस्था का रेला देखने कों मिला है। लोगों की आस्था है की जो भी मुराद मंगो पूरी होती है।यंहा पर सभी के चेहरे पर खिले रंग देखने कों मिले नवरात्र की अष्टमी पर जश्न देखने कों मिला।इस चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालु मां दुर्गा को प्रसन्न करने में लगे हुए है। धार्मिक ग्रंथो में चैत्र नवरात्र को काफी पवित्र माना गया है। नवरात्र के दिन जो भी भक्त सच्चे हृदय में मां आदिशक्ति के किसी भी स्वरुप की पूजा अर्चना करते है।तो उनकी मनोकामना जल्द ही पूर्ण होती है।चैत्र नवरात्र का अपना एक अलग महत्व है। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूप के दर्शन होते है। आज महा अष्टमी है।आज के दिन मां के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है।और आज आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है। जीवन व उत्साह की कामना के लिए हजारों श्रद्धालु। अपने-अपने इष्ट के दर्शन करेंगे एक अनुमान के मुताबिक नौ रात्रि के पहले ही दिन से करीब 50हजार लोग शीतला माता में हाजिरी लगाने का अनुमान है। मां शीतला माता में जयकारे लगाते भक्तों का हुजूम पहुंच आ रहा है।सरोवर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित देखने कों मिला।मां शीतला माता मंदिर मे पिछले साल जैसे हादसे से बचने के लिए प्रशासन ने कमर कस रखी है। आज की अष्ट्मी में संडीला एनसीआर के सभी ग्राम सभाओं से माता की प्रभात फेरी नगर से होकर गुजरती है।और शीतला मां के दर्शन करने के बाद अपनी ग्राम सभा वापस चले जाते हैं।भीड़ मे किसी भी प्रकार की अनहोनी ना होने के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए हैं। इसमें संडीला कोतवाल दिलेश कुमार सिंह, अतिरिक्त कोतवाल आलोक कुमार सिंह, उप निरीक्षक रमेश सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह यादव, उप निरीक्षक धर्मेंद्र गिरी कस्बा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, बस अड्डा चौकी प्रभारी शिवगोपाल,दरोगा के के सिंह, दिवान अनिल कुमार सिंह, लोकेश शर्मा, रोहित, नवनीत पाण्डे, सोभित मिश्रा, पुनीत मिश्रा, आशीष सिंह, अमरीश तिवारी, महिला कांस्टेबल सुरभि दुबे, पूजा, रुबी यादव, महिमा शुक्ला, समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे#

No comments