Breaking News

#हरदोई:- नवरात्रि पर्व पर दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती यज्ञ में पँहुचीं राज्यमंत्री#


#हरदोई:- नवरात्रि पर्व पर दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती यज्ञ में पँहुचीं राज्यमंत्री#

#हरदोई: प्रदेश सरकार की ओर से दुर्गा मन्दिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अनिवार्य रूप से किये जाने के बाद गुरुवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी यहां नगर के सुप्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर में चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ में शामिल हुईं और दुर्गा जी की महिमा का आत्मसात किया।श्रीमती तिवारी ने कन्याभोज कराते हुए बताया कन्या साक्षात देवी का रूप होतीं हैं।उन्होंने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा आदि शक्ति के 9 रूपों की पूजा की जाती।बताया कि उनकी सरकार देवी मन्दिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ के माध्यम से सनातनी व्यवस्था के साथ साथ धर्म वाहक भी है।उनकी सरकार मन्दिरों में भक्तों की सुविधा के लिए आने जाने की अच्छी व्यवस्था कर रही है।दुर्गा सप्तशती पाठ में पँहुचीं राज्यमंत्री ने मां संकटा देवी की पूजा अर्चना भी की।उसके बाद मां आदि शक्ति के विभिन्न रूपों की महिमा का गुणगान करने वाले आचार्यों को धन्यवाद दिया।उसके उपरांत श्रीमती तिवारी ने संकटा देवी मंदिर पर अपने हाथों से कन्याभोज कराया।इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र मिश्र,सुभाष रस्तोगी,अंकित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नगर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने मां दुर्गा सप्तशती पाठ, महायज्ञ व पूजन अर्चन किया गया। वैसे नवरात्र पर्व शुरू होते ही नगर के तमाम देवी मंदिरों में भी दुर्गा सप्तशती महायज्ञ के आयोजन शरू हो गए।मां काली मंदिर,अति प्राचीन पंतवारी देवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में चैत्र प्रतिपदा से दुर्गासप्तशती के पाठ आयोजित किये जा रहे हैं।जिसमें हजारों भक्त गण दुर्गासप्तशती यज्ञ में आहुति दे रहे हैं#

No comments