Breaking News

#हरदोई:- कछौना- ब्लॉक मुख्यालय में पेयजल समस्‍या, सभी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब#


#हरदोई:- कछौना- ब्लॉक मुख्यालय में पेयजल समस्‍या, सभी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब#


#हरदोई:- कछौना- ब्लॉक मुख्यालय में पेयजल समस्‍या, सभी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब#

#हरदोई: कछौना- सरकार एक तरफ जल मिशन के तहत हर घर नल के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है, परंतु ब्लॉक मुख्यालय प्रांगण में लगे सभी इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। जिससे दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण पेयजल के लिए दर-दर भटकने को विवश है#

#बताते चलें विकासखंड कछौना कार्यालय की 41 ग्राम सभाओं को के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण कड़ी है, जो सरकार की योजनाओं का अमलीजामा पहनाने के लिए उसके कंधों पर जिम्मेदारी है। परंतु उसके ब्लॉक मुख्यालय की तस्वीर उसकी मानसिकता का परिचय दे रहा है। जबकि खुद ब्लॉक मुख्यालय में जल संकट बना है, जहां पर अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधियों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। वहीं दो इंडिया मार्का नलों में गलत तरीके से समरसेबल पड़ा हुआ है। एक नल सामुदायिक शौचालय के पास स्थित है। वह भी खराब पड़ा है, चट्टान गायब है। जबकि एक वर्ष पूर्व क्षेत्र पंचायत से लगाया गया है। दूसरा इंडिया मार्का नल पशु चिकित्सालय के पास है। वह भी खराब पड़ा है। तीसरा इंडिया मार्का नल ब्लॉक भवन के ठीक सामने लगा है, उसमें समरसेविल पड़ा है, विद्युत आपूर्ति होने पर ही चलता है। विद्युत आपूर्ति न होने पर कड़ी मशक्कत के बाद भी पानी नहीं देता है। चौथा इंडिया मार्का नल ब्लॉक परिसर के आवास के पीछे लगा है। इसमें भी गलत तरीके से समरसेबिल लगा है, जो कानूनी रूप से गलत है। पेयजल समस्या के संदर्भ में खंड विकास अधिकारी से बात की तो उन्होंने शीघ्र ठीक कराने की बात कह कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली है#

No comments