#हरदोई:- कछौना- हाईटेंशन विद्युत लाइन की भेंट चढ़ी पशुपालक की भैंस#
#हरदोई:- कछौना- हाईटेंशन विद्युत लाइन की भेंट चढ़ी पशुपालक की भैंस#
#हरदोई: कछौना- क्षेत्र में ग्रामों को जाने वाली विद्युत लाइन काफी जर्जर होने के कारण तार स्पार्किंग की घटनाओं के कारण आए दिन हादसे होते हैं। विकासखंड कछौना के ग्राम सभा गौहानी में हाइटेंशन विद्युत लाइन विद्युत उपकेंद्र कछौना से गई है। जिससे दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति होती है। यह हाईटेंशन लाइन काफी पुरानी व जर्जर है। शनिवार को टूटे तार की चपेट में आने से पशुपालक मुन्नीलाल की भैंस की मृत्यु हो गई। इस घटना से पशुपालक को आर्थिक चोट लगी है। वह भैंस के दूध को बिक्री के परिवार का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों के अनुसार तार कई दिनों से टूटा पड़ा था, परंतु विभाग को सूचना देने के बाद भी तार को सही नहीं किया गया। जिसके कारण यह हादसा हो गया। पशुपालक ने कोतवाली कछौना, विद्युत विभाग व पशुपालन विभाग को सूचना दी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया किसान को मुआवजा हेतु रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी#

No comments