Breaking News

#हरदोई:- अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न#


#हरदोई:- अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न#

#हरदोई: जिला पंचायत, हरदोई की बैठक पूर्व निर्धारित एजेण्डा के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती प्रेमावती पी०के० वर्मा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी स्वाति जैन द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सदस्यगण व ब्लाक प्रमुख,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला पंचायत हरदोई की पंचम राज्य वित्त/15वाँ (टाईड /अनटाईड) के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 की मूल कार्ययोजना को सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत हरदोई के स्वामित्वाधीन कांजी हाउसों (पशु आश्रय) को विकास खण्डों के माध्यम से संचालित कराये जाने की स्वीकृति सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सदन में चर्चा के दौरान अध्यक्ष द्वारा जिला स्तरीय समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सदस्यों/जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाये गये बिन्दुओं की अनुपालन आख्या जिला पंचायत कार्यालय के साथ-साथ सदस्यों को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में अपने प्रतिनिधियों को न भेजकर स्वयं प्रतिभाग करें तथा मुख्य विकास अधिकारी हरदोई से यह अपेक्षा है कि विकास खण्ड स्तर पर होने वाली बैठकों में सदस्य जिला पंचायत को भी आमंत्रित किये जाने हेतु अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करें। सदस्यों द्वारा जनपद की ग्राम पंचायतों में चल रही आवास योजना के आवंटन में हो रही अनियमितता के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। अन्त में अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सदस्यगणों एवं अधिकारियों से आपसी समन्वय व तालमेल से जनपद के चहुँमुखी विकास हेतु अपना सर्वांगीण सहयोग प्रदान करने के अनुरोध के साथ सभी का आभार व्यक्त करते हुये बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी#

No comments