Breaking News

#रायबरेली:- इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या सुविधा शुल्क की मेहरबानी साहब! इस नजारे पर एक नजर#


#रायबरेली:- इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या सुविधा शुल्क की मेहरबानी साहब! इस नजारे पर एक नजर#

#ई-रिक्शा बनते जा रहे हैं जानलेवा, नाबालिक दिख रहे हैं चालक लाइसेंस भी लापता#

#रायबरेली: शहर से लेकर गांव तक बैटरी रिक्शा चालकों की मनमानी से जहां लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं वही उनके सवारी भरने का तरीका देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि इनके बैटरी रिक्शा पर सवार सवारियां जान जोखिम में डालकर यात्रा करती हैं। जिसका एक नजारा महाराजगंज क्षेत्र में देखने को मिला। ऐसे वाहनों को चलाते हुए नाबालिक चालक आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। ज्ञात हो कि स्थानीय प्रशासन व परिवहन विभाग की मिली भगत के चलते रोड के अब डग्गामार कुछ ज्यादा ही अपने वाहनो पर आम जनता को मौत के मुंह में डालते नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले हुए रोड हादसा को नजरअंदाज करते हुए प्रशासन डग्गामार वाहन व बैटरी चालित रिक्शा चालको को खुली छूट दिए हुए है। तभी यह सब नियम कानून को ठेंगा दिखा कर रोड पर ओवर लोड होकर दौड़ रहे है। इन्हे न तो पुलिस का भय है और न ही एआरटीओ का भय, आश्चर्य तो तब होता है जब बैटरी चालित रिक्सा जिसमे चार सवारी का परमिट होता है बीस बीस सवारी भर कर रोड पर दौड़ रहे है किंतु इन पर कोई अंकुश लगाने वाला नही है।  आखिर क्यों ? अभी कुछ दिन पहले एक बिक्रम की दुर्घटना हुई थी जिसमे सात के स्थान पर 12 सवारी चोट खाई थी। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा रहा। यही कारण है की यह निडर होकर सड़क पर परमिट से ज्यादा सवारी भरकर दौड़ रहे हैं। अब इसे प्रशासन की लापरवाही कहे या सुविधा शुल्क की मेहरबानी।  महराजगंज  कस्बा स्थित  हैदरगढ़ व इन्हौना, मार्ग पर चलने वाले डग्गामार वाहन व ई रिक्शा पर परमिट से अधिक सवारी तो बैठते ही है यह इतने निडर है की छत के ऊपर भी सवारी बैठा लेते है। आज ई-रिक्शा की फोटो कैमरे में कैद हुई है। जोकि स्थानीय प्रशासन व परिवहन विभाग के लिए एक जीता जागता सबूत भी है। क्या छपी इन खबरों का संज्ञान लेकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे डग्गामार वाहनों पर प्रशासन शिकंजा कसता है या फिर इसी तरह सिस्टम के तहत ऐसे वाहन फर्राटा भरते रहेंगे अब यह तो समय ही तय करेगा#

No comments