Breaking News

#वाराणसी:- योगी जी के जन्मोत्सव पर 1111 यूनिट रक्त देगा महासंघ: भिखारी प्रजापति#


#वाराणसी:- योगी जी के जन्मोत्सव पर 1111 यूनिट रक्त देगा महासंघ: भिखारी प्रजापति#

#वाराणसी: विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यानंद गिरी जी के मुख्य आतिथ्य व प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में प्रताप पैलेस, वाराणसी में संपन्न हुई । बैठक में गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आगामी ५ जून को ५२ वें वर्ष में प्रवेश करने पर साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रमों पर चर्चा की गई । तय किया गया कि, योगी जी का जन्मोत्सव हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा#

#5 जून को महासंघ के सभी साथी प्रातः काल स्नान ध्यान करके भगवान आदित्य सूर्य को जल देकर प्रार्थना करेंगे कि , लोक संन्यासी योगी आदित्यनाथ सूर्य जैसे प्रचंड आभा से युक्त , ऊर्जस्वी, तेजस्वी , यशस्वी , चिरायु व सदा स्वस्थ रहें। इसी कामना के साथ योगी जी के चित्र पर तिलक लगाकर प्रसाद वितरण करेंगे। सक्षम साथी यज्ञ, हवन के द्वारा भी उक्त कार्य कर सकते हैं। घरों पर केसरिया ध्वज लगाएंगे। 6 जून को गौ सेवा, 7 जून को वृक्षारोपण, 8 जून को साधु संतों का सम्मान , 9 जून को दीन दुखियों की मदद, 10 जून को हनुमान चालीसा , सुंदरकांड का पाठ व 11 जून को रक्तदान करेंगे । हालांकि रक्तदान आप 5 जून से 11 जून के बीच किसी भी दिन कर सकते हैं । प्रदेश के सभी जनपदों का लक्ष्य कम से कम 20 रक्तदाता का रखा गया है। प्रदेश का लक्ष्य कम से कम 1111 यूनिट रक्त का है। रक्तदान हेतु 1 सप्ताह पूर्व आप अपना आग्रह पत्र सीएमओ को देंगे। सीएमओ की व्यवस्था में हम रक्तदान करेंगे#

#हिंदुत्व पुनर्जागरण अभियान के महानायक योगी जी के साप्ताहिक जन्मोत्सव के अवसर पर,, हिंदुत्व राष्ट्रीयता का पर्याय,, विषय पर सभी जनपदों में संगोष्ठी होनी है। संगोष्ठी के कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। संबंधित पदाधिकारी आपस में वार्ता कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दें। बैठक में धर्माचार्य प्रमुख श्री महंत डॉ हरिओम पाठक ने ओरछा धाम से अयोध्या धाम की राम राज्य संकल्प यात्रा पर विधिवत चर्चा की#

#पुराने साथियों को गुरु गोरखनाथ सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। ऐसे साथियों को लोगों ने पुष्प मालाओं से लाद दिया। अंग वस्त्र प्रदान कर शिवावतारी भगवान गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा दी गई। सम्मानित होने वालों में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सत्यानंद गिरी जी महाराज , प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश यादव, मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रोहिणी श्रीवास्तव , प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक, मातृशक्ति की प्रदेश महामंत्री श्रीमती संतोष मिश्र, सोशल मीडिया के प्रदेश महामंत्री गंगा शर्मा कौशिक, गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे, प्रयाग संभाग प्रभारी श्री राम प्रसाद यादव , प्रदेश मंत्री अवधेश गुप्त, प्रदेश मंत्री मातृशक्ति श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, हस्तिनापुर संभाग प्रभारी संजय गुप्ता, मंडल प्रभारी झांसी वीरेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल प्रभारी लखनऊ संजय शुक्ल इत्यादि प्रमुख हैं। देवाधिदेव भगवान शंकर की नगरी काशी में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने वाले साथी इस दिव्य भव्य स्वागत समारोह को जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे । इस सम्मान को पाने के लिए जयशंकर केसरी व अवधेश गुप्त अपनी पत्नी व बच्चों के साथ , श्रीमती संतोष मिश्र अपने पति व संजय गुप्त अपनी पत्नी के साथ जबकि संजय शुक्ल अपने माता-पिता व बच्चों को साक्षी बनाकर सम्मान लेने के लिए आए। सम्मान समारोह की अद्भुत छटा को देखकर लोग वाह-वाह कर उठे।बरबस ही बोले पड़े कि, वाकई, विश्व हिंदू महासंघ एक परिवार है#

#बैठक की व्यवस्था संभाग प्रभारी दिनेशचंन्द्र पांडे की देखरेख में जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, जिला महामंत्री आनंद शेखर सिंह, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह व जिले के सभी साथियों के सहयोग से किया गया#

#बैठक में उक्त के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री विष्णु कांत चौबे, मंडल प्रभारी सरजू प्रसाद शुक्ला, सोशल मीडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मनोज प्रजापति, मातृशक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति करवरिया, प्रदेश मंत्री डॉ गीता रानी आर्य, सुमन पटेल, रोशनी अग्रवाल, चित्रकूट मंडल प्रभारी दीपक शुक्ला , जिलाध्यक्ष विशाल मालवीय, मंडल प्रभारी भानु प्रताप सिंह राजावत, जिलाध्यक्ष विजय सिंह , जिला महामंत्री सुंदर बाबू सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश इत्यादि साथी उपस्थित रहे/ भिखारी प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश#

डीपी सिंह चौहान "सम्पादक" खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments