Breaking News

#हरदोई:- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मयूर हॉस्पिटल में मौत डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप#


#हरदोई:- संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मयूर हॉस्पिटल में मौत डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप#

#हरदोई: शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम चुंगी स्थित मयूर हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई। पेट में दर्द होने पर महिला को भर्ती कराया गया। जिसे मौत के बाद डॉक्टरों पर रेफर करने का आरोप है। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा काटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले डॉक्टर और स्टॉफ वहां से निकल चुका था। फिलहाल मृतका का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है#

#बताया गया कि सुरसा थाना क्षेत्र के मढिया जानकीनगर निवासी साहब लाल की पत्नी माला के पेट में दर्द होने लगा। जिसे परिजनों ने देर रात शहर कोतवाली के सर्कुलर रोड स्थित मयूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार किया और कहा कि हालत में सुधार हो रहा है। आरोप है कि परिवार के लोगों को मरीज से मिलने नहीं दिया गया। इसी दौरान मरीज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों ने कटियार नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने महिला को मृत अवस्था में देख लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल की है। इसके साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार निवासी माला की 12वर्ष पूर्व साहबलाल से शादी हुई थी। जिसके तीन बच्चे ऋषभ 11, गोलू 8, अमन 5वर्षीय है। परिवार सहित बच्चों का रो -रोकर बुरा हाल है#

#सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मयूर हॉस्पिटल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में जो तथ्य आएंगे उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी#

No comments