हरदोई। 2 जून को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व सांसद जयप्रकाश शिविर का करेंगे शुभारंभ
कैंप लगाकर आम जनमानस की समस्याओं का कराया जाएगा निस्तारण
2 जून को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल व सांसद जयप्रकाश शिविर का करेंगे शुभारंभ
हरदोई। खोज जारी है।[न्यूज़ एडिटर एवं जिला संवाददाता:- पीयूष मिश्रा रौनक] आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण के लिए 2 जून से 4 जून तक सदर तहसील में शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ प्रदेश सरकार के आबकारी ओम मद्य निषेध राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल एवं सांसद जयप्रकाश द्वारा 2 जून को पूर्वान्ह 11:00 बजे किया जाएगा। जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी सदर स्वाति शुक्ला ने बताया शिविर में तहसीलों तथा ब्लॉको से संबंधित समस्याओं व शिकायतों के अलावा वरासत संबंधी समस्याओं, विधवा, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन संबंधी समस्याएं, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से जुड़ी समस्याएं, उत्तराधिकार दाखिल खारिज, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं संक्रमणीय भूमिधरी घोषित किए जाने वाली समस्याओ तथा शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदक त्रिदिवसीय शिविर में अपना प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं का निस्तारण तत्काल करा सकते हैं। उन्होने बताया कि तीन दिवसीय शिविर की जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है तथा सभी संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि शिविर के माध्यम से तहसील व ब्लॉक से संबंधित समस्याओं का समाधान तत्काल निस्तारित कराया जाए।
No comments