Breaking News

हरदोई। जिला युवा उत्सव में प्रतियोगिताओं सहित प्रदर्शनी और मिलेट्स फूड मेला भी आयोजित किया जाएगा

जिला युवा उत्सव में प्रतियोगिताओं सहित प्रदर्शनी और मिलेट्स फूड मेला भी आयोजित किया जाएगा

हरदोई। खोज जारी है [संवाददाता:- ज्ञानेंद्र कुमार यादव] नेहरु युवा केन्द्र, हरदोई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन 3 जून 2023 को माननीय सांसद श्री जयप्रकाश रावत जी द्वारा सुबह 10:00 बजे बेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में होना सुनिश्चित हुआ है| जिसमे चित्रकला, काव्य लेखन, फोटोग्राफी, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा | जिसमे जनपद से लगभग 270 आवेदन प्राप्त हुए हैं|  जनपद के ऐसे युवा जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में कोई नया अविष्कार, खोज, नवाचार किया हो, उन युवाओं को युवा उत्सव में अपने कार्यो की प्रदर्शनी लगा कर, आम जन मानस को दिखाने और जनपद में विख्यात होने का अवसर मिल सकता है और जनपद एवं राज्य  स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है|कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के साथ साथ *अपनाएं आहार में मिलेट्स* थीम पर मिलेट्स फूड मेला का अयोजन भी किया जाएगा । जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने अपील की कि सभी जनपद वासी फूड मेला और युवा उत्सव में पधारें और युवाओं का प्रोत्साहन करें ।

No comments