#हरदोई:- गेहूँ के स्टाक की घोषणा एवं सत्यापन हेतु जिला स्तरीय कमेटी गठित#
#हरदोई:- गेहूँ के स्टाक की घोषणा एवं सत्यापन हेतु जिला स्तरीय कमेटी गठित#
#हरदोई: आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ०प्र० जवाहर भवन लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में गेहूँ के स्टॉक होल्डर्स यथा टेडर्स/होलसेलर, रिटेलर, बिगचेन रिटेलर प्रोसेसर आदि के स्टाक की घोषणा एवं सत्यापन हेतु जिला स्तरीय कमेटी जिसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक एवं मण्डी सचिव, हरदोई एवं तहसील स्तरीय कमेटी जिसमें उपजिलाधिकारी सदर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक, मण्डी सचिव, हरदोई एवं विपणन निरीक्षक सम्मिलित हैं, गठित की गयी है। मण्डी समिति के अनुसार जनपद की हरदोई मण्डी में 427, साण्डी मण्डी में 15, शाहाबाद मण्डी में 30, सण्डीला मण्डी में 16 एवं माधौगंज मण्डी में 50 गेहूँ के ट्रेडर्स तथा 25 गेहूँ की प्रोसेसिंग यूनिट हैं। जिसमें से 70 ट्रेडर्स एवं 07 प्रोसेसिंग यूनिट को पोर्टल पर पंजीकृत करा लिया गया हैं। शेष को पंजीकृत कराने एवं स्टॉक लिमिट के अनुसार स्टॉक रखते हुए घोषणा कराने की कार्यवाही करायी जा रही है। इस सम्बन्ध में आज जिला खाद्य विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में बबलू लाल, मण्डी सचिव हरदोई एवं डॉ० हेमन्त कुमार, ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक की उपस्थिति में हरदोई मण्डी के ट्रेडर्स के साथ बैठक कर गेहूँ को शासन द्वारा घोषित स्टॉक लिमिट के अनुसार रखने, पंजीकरण कराने एवं स्टॉक की घोषणा करने की अपील की गयी। इसके अतिरिक्त बैठक में मण्डी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महामंत्री संजय कुमार गुप्ता के साथ निम्न व्यवसायिक फर्मों मे० होरीलाल चुन्नी लाल, मे० हरिओम ट्रेडिंग कम्पनी, मे0 संजय ब्रदर्स, मे० शिवाय ट्रेडिंग कम्पनी, मे० दौलत राम रामकृष्ण, मे0 रतन ट्रेडर्स, मे० अर्जुन शाह रामशरण मे० बाबूराम उत्तम कुमार के प्रतिनिधि एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे#

No comments