Breaking News

#हरदोई:- पचदेवरा- किशोरी को अगवा कर जबरन दुराचार का प्रयास, परिजनों ने एक को दौड़ाकर पकड़ा अन्य फरार#


#हरदोई:- पचदेवरा- किशोरी को अगवा कर जबरन दुराचार का प्रयास, परिजनों ने एक को दौड़ाकर पकड़ा अन्य फरार#

#हरदोई: पचदेवरा- थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब कुछ युवक किशोरी को घर में घुसकर जबरन अगवा कर ले गए। युवक किशोरी को गांव के पड़ोस से निकली गर्रा नदी के किनारे तक खींच ले गए और जबरन दुराचार का प्रयास करने लगे।किशोरी के शोर शराबा मचाने पर परिजन वहाँ पर पँहुचे मौके से आरोपी रोहित पुत्र जगतराम निवासी ललुआमउ थाना पचदेवरा को दबोच लिया।जबकि अन्य आरोपित मौका पाकर वहाँ से फरार हो गए।परिजन किशोरी को लेकर घर आये।किशोरी के कहना है कि वह शोर न मचाती तो उसकी इज्जत न बच पाती।घटना के सम्बंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया गया है#

#पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे बाथरूम करके आयी वापस आई तो देखा कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर में नहीं है।महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो युवती की खोजबीन शुरू की गयी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।घटना से परेशान परिजन अपनी बेटी को खोजते खोजते नदी की ओर गये तो वहां पर देखा कि तीन चार लोग उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती व छेड़छाड़ कर दुराचार का प्रयास कर रहे थे।परिजनों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया।एक युवक के पकड़े जाने से अन्य आरोपित किशोरी को धक्का देकर वहां से भाग निकले। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहन का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर घटना में संलिप्त एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है।अन्य फरार आरोपियों के संबन्ध में पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक मामला छेड़छाड़ का लग रहा है#

No comments