Breaking News

संडीला पहुंचे डिप्टी सीएम ने सपा पर साधा निशाना, बोले- गुंडे,माफिया और मनचलों को सपा करती है प्रमोट, इसी वजह से कभी यूपी में पनप नहीं पाएगी

संडीला पहुंचे डिप्टी सीएम ने सपा पर साधा निशाना, बोले- गुंडे,माफिया और मनचलों को सपा करती है प्रमोट, इसी वजह से कभी यूपी में पनप नहीं पाएगी
 


हरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक ] मोदी सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियां गिनाने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक संडीला पहुंचे। जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा गुंडे,माफिया और मनचलों को प्रमोट करने की वजह से कभी यूपी में पनप नहीं सकेंगी। जनसभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर उन्होंने कहा कि सांसद अशोक रावत फिर से जीतने जा रहे है। चारों दिशा में उन्होंने प्रवास करके देखा है यूपी में भाजपा 80के 80सीटें जीतेगी। संडीला पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार की 9वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों से देश और प्रदेश की जनता खुश है। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में गृह जनपद की मातृ भाषा का प्रयोग किया और कहा कि हरदोई में काफी विकास कार्य हुए है। सांसद अशोक रावत द्वारा कराए गए कार्यों से मिश्रिख क्षेत्र की जनता काफ़ी खुश है। जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने मिश्रिख सांसद अशोक रावत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सांसद अशोक रावत फिर एक बार लंबे अंतराल से जीतने जा रहे है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने यूपी की चारों दिशाओं पूर्व,पश्चिम,उत्तर,दक्षिण में प्रवास करके देख लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। उन्होंने यूपी में भाजपा को 80की 80सीट जीतने का दावा किया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अयोध्या में सैकड़ों हिंदुओं की हत्या से हाथ रंगे है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण भाजपा सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा गुंडे,माफिया और मनचलों को प्रमोट करती है,इसलिए उत्तर प्रदेश में कभी नहीं आ सकेगी।

No comments