Breaking News

#हरदोई:- पाली- सीओ हेमन्त उपाध्याय ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि#


#हरदोई:- पाली- सीओ हेमन्त उपाध्याय ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि#

#हरदोई: पाली- वीर शहीद आबिद की मजार पर बुधवार को पूरे दिन अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा।23 साल पहले देश की सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए जिले का लाल पाली निवासी आबिद खान शहीद हो गया था उसकी शहादत पर देश की सीमा से लेकर जिले तक लोगों ने आंसू बहाए थे। उसकी बहादुरी के कसीदे पढ़े गए थे उसे पूरे सम्मान के साथ पाली के बरगद चौराहे के पास दफन कर दिया गया था।नगर के लोग बहादुरी की बात सुनकर शहीद आबिद कि आज भी याद ताजा कर लेते हैं।कारगिल शहीद दिवस के मौके पर शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय ने मजार पर पहुंचकर शहीद को पुष्प अर्पित किए इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि नौजवानों को शहीद आबिद के बलिदान से सीख लेनी चाहिए शहीद आबिद का नाम देश में बड़े सम्मान से लिया जाता है। शहीद आबिद खान देश की रक्षा करते हुए अपने को बलिदान कर दिया शहीद ने देश में हरदोई जिले का नाम रोशन कर दिया।वहीं प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने शहीद आबिद की मजार पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी#

No comments