Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- सर्पदंश से बालक की हुई मौत#


#हरदोई:- हरपालपुर- सर्पदंश से बालक की हुई मौत#

#हरदोई: हरपालपुर- सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#

#अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी कमलेश का 10 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 2 का छात्र था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर के अंदर कमरे में रखा बैग उठाने गया था। वहीं पर सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन में हरपालपुर सीएचसी लाए। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मासूम बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है#

No comments