Breaking News

#हरदोई:- बावन- जनभागीदारी एवं शिक्षा समागम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन#

 

#हरदोई:- बावन- जनभागीदारी एवं शिक्षा समागम कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन#

#हरदोई: बावन- पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में जनभागीदारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को भव्य स्तर पर शिक्षा समागम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर एआरपी निरुपमा सिंह सहित बड़ी संख्या में सम्मानित अभिभावक भी उपस्थित रहे#

#पीएम श्री योजना में चयनित प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर में जनभागीदारी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक आयोजनों से लेकर खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा चित्रकला एवं सुलेख जैसे विभिन्न आयोजन शामिल है। इसी क्रम में शनिवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का विद्यालय में सजीव प्रसारण किया गया जिसे बड़ी संख्या में बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा तन्मयता के साथ देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधान अध्यापिका स्नेह सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से समस्त उपस्थित लोगों का आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सहित सहायक अध्यापिका विनीता सिंह, श्रद्धा अग्रवाल एवं शिक्षामित्र जावित्री यादव, पूनम सिंह आदि उपस्थित रहे#

No comments