#हरदोई:- मल्लावां- मुस्लिमों के पवित्र त्योहार मोहर्रम पर मल्लावां में मोहल्लों से उठे ताज़िये#
#हरदोई:- मल्लावां- मुस्लिमों के पवित्र त्योहार मोहर्रम पर मल्लावां में मोहल्लों से उठे ताज़िये#
#में 10 मोहर्रम आशूर के दिन सभी अंजुमनों के ताज़िये उठे#
#हरदोई: मल्लावां- 10 मोहर्रम आशूर के दिन इस्लाम के आखिरी पैग़म्बर/रसूल हज़रत मोहम्मद साहब (स00व0) के प्यारे नवासे इमाम हुसैन (अ0स0) को उनके 72 साथियों के साथ कर्बला के मैदान में 3 दिनों का भूखा प्यासा शहीद कर दिया गया। ये इस्लामी तारीख में सबसे बड़ी जंग थी। जिसमे इमाम हुसैन के साथ उनके 18 बरस के जवान बेटे अली अकबर, 6 माह के अली असगर, भतीजे हज़रत कासिम, भाई हज़रत अब्बास अलमदार, रसूल अल्लाह के सहाबी भी शहीद कर दिए गए। उनकी शहादत की याद में मल्लावां कस्बे के मिरदहा कमेटी छत्ताटोला, भगोले बाबा, चिरमौटा कमेटी, कबीरा बाबा नसरतनगर, नहरूआ कमेटी खजुआ, ढपरिया बाबा नसरत नगर, महतियाना, मोहिउद्दीनपुर का पंचायती ताज़िया, दरगाह का ताज़िया, बारादरी, ऐठाना कमेटी, क़ाज़ीटोला कमेटी, गोवर्धनपुर, बाजीगंज के ताज़ियो के जुलूस अपने तयशुदा मार्गो से होते हुए अपने-अपने चौको पर रखे गए जो 11 मुहर्रम के जुलूस के बाद सुपुर्दे खाक किये जाएंगे।जुलूस के निर्धारित मार्गो पर अकीदतमंदो के द्वारा जगह जगह शर्बत और ठंडे पानी की सबील लगाई गई जहाँ जुलुश में शामिल लोगों ने शर्बत और पानी पिया और कर्बला के प्यासों को याद किया। जुलूस में पूरे रास्ते नौहाख्वानी और सीनाजनी होती रही।वही ग्रामीण क्षेत्रों राघोपुर, मटियामऊ, गंज जलालाबाद, बासा, काजीपुर सहित कई गांवो मे ताजिये उठाये गए और फिर दफन कर दिए गए। वही घरो मे कुरान ख्वानी, व फातिहा पड़ी गयी। इस पवित्र मोहर्रम त्यौहार मे सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नितगंजा बाज़ार से उठे ताज़िये मे मल्लावां नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम, जावेद रिज़वी सहित प्रमुख समाज सेवी व अन्य गणमान्य समुदाय उपस्थित रहा#

No comments