Breaking News

#हरदोई:- पाली- पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल#


#हरदोई:- पाली- पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल#

#हरदोई: पाली- थाना पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे 01 नफर अभियुक्त को गुरुवार को सुबह करीब 07.05 बजे उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पाली थाना पुलिस लगातार आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है। इसके चलते पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे एनबी डब्ल्यू वारंटी की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण व सीओ शाहाबाद के कुशल नेतृत्व में काफी समय से फरार चल रहे 01 नफर अभियुक्त रिज़वान पुत्र नन्हें खां निवासी ग्राम महमदापुर थाना पाली, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का डॉक्टरी परीक्षण कराकर जनपद न्यायालय में पेश किया जायेगा। थानाध्यक्ष धीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि काफी समय से फरार चल रहे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पाली पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल ब्रजेंद्र सिंह , कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे#

No comments